Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल

साइकिल से स्टंट कर रहे बच्चों को बचाने के दौरान हुआ हादसा

Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल

खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में ऑटो पलटने से दुधमुंहे बच्चे समेत करीब 12 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में जारी है।

खूंटी :  झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक दुधमुंहे बच्चे सहित लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज तोरपा के रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

घायलों में तुरीगड़ा गांव की सोमारी सांई मुर्गा और उनकी दुधमुंही बच्ची आशियान सांई मुर्गा, ज्योति तोपनो और राहिल तोपनो (दोनों बहनें), कुंती सांई मुर्गा, सपना सांई मुर्गा तथा ऑटो चालक आमोन तोपनो सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो रनिया प्रखंड के तुरीगड़ा गांव से यात्रियों को लेकर तोरपा बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान कूल्डा जंगल के समीप सड़क पर पांच साइकिल सवार बच्चे स्टंट कर रहे थे। बच्चों को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ऑटो मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

दुर्घटना के बाद ऑटो में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

इसी दौरान ओडिशा की ओर जा रही एक कार वहां से गुजर रही थी। कार में सवार लोगों ने सड़क पर घायल पड़े यात्रियों को देखा और मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायलों को अपनी कार से तुरंत तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अलग-अलग वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग के कारण सभी घायलों को समय पर इलाज मिल सका। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है और अधिकांश घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना
Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस
Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर में हुई बैठक, नंद किशोर सिंह चंदेल फिर चुने गए अध्यक्ष
Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम