Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
जस्टिस अरुण कुमार त्यागी और डॉ. ए. संथील वेल की पीठ करेगी सुनवाई
साहिबगंज जिले से गुजरने वाली गंगा नदी के संरक्षण को लेकर दायर याचिका पर आज नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की कोलकाता बेंच में सुनवाई होगी। सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर द्वारा दायर याचिका में गंगा नदी, जलीय जीव-जंतुओं और संरक्षित डॉल्फिन के संरक्षण के साथ-साथ नदी क्षेत्र से स्टोन बोल्डर, चिप्स और मेटल के परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
साहिबगंज : चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा साहिबगंज जिले से गुजरने वाली गंगा नदी, जलीय जीव-जंतु, संरक्षित डॉल्फिन के संरक्षण व संवर्धन, गंगा नदी के आस-पास व गंगा नदी से स्टोन बोल्डर, चिप्स, मेटल के परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु तथा गंगा नदी को प्रदुषण से बचाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, ईस्टर्न जोन, कोलकाता में दायर याचिका संख्या-162/23 की सुनवाई एनजीटी के जस्टिस अरूण कुमार त्यागी व एनजीटी के एक्सपर्ट मेंबर डॉक्टर.ए.संथील वेल बुधवार को 10.30 बजे से करेगें। 14 महीने पर जेल से बाहर आने के बाद अरशद सुनवाई में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुँच गए हैं।

उल्लेखनीय है कि साहिबगंज में गंगा नदी के संरक्षण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने एनजीटी में याचिका दायर की है। एनजीटी ने इस मामले में कई अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और उन्हें जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले में एनजीटी ने पहले ही दर्जनों पत्थर कारोबारियों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया है और दर्जन भर पत्थर कारोबारियों का सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) रद्द कर दिया है। एनजीटी का कहना है कि गंगा नदी की पवित्रता और संरक्षण के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है। इधर गंगा नदी के संरक्षण के लिए एनजीटी की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि गंगा नदी की पवित्रता और संरक्षण के लिए यह आवश्यक है कि सभी अधिकारियों और नागरिकों द्वारा मिलकर काम किया जाए।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
