Palamu News : आदिवासी धर्म कॉलम के बिना जनगणना अधूरी: आशुतोष सिंह चेरो

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से पहुंचे आदिवासी प्रतिनिधि

Palamu News : आदिवासी धर्म कॉलम के बिना जनगणना अधूरी: आशुतोष सिंह चेरो
जंतर-मंतर पर आदिवासी धर्म कॉलम की मांग को लेकर जुटे प्रतिनिधि

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में 2026–27 की प्रस्तावित जातीय जनगणना में ‘आदिवासी धर्म’ के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर देशभर की 881 जनजातियों का महाजुटान हुआ।

पलामू : नई दिल्ली के जंतर-मंतर में राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में 2026–27 में होने वाली जातीय जनगणना में देश के आदिवासी समुदाय की पहचान सुनिश्चित करने हेतु जनगणना प्रपत्र में ‘आदिवासी धर्म’ कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर देश की 881 जनजातियों का महाजुटान हुआ।

इस कार्यक्रम में देशस्तर पर चेरो जनजाति की ओर से पलामू के आदिवासी नेता आशुतोष सिंह चेरो ने नेतृत्व किया। वे राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक मंडल के पदाधिकारी हैं।

उन्होंने कहा कि देश में आदिवासियों की आबादी लगभग 15 करोड़ है, जो देश की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। जब जैन, पारसी और बौद्ध धर्म के अनुयायियों की आबादी कम होने के बावजूद उन्हें भारत सरकार द्वारा अलग जनगणना कॉलम में स्थान दिया जा सकता है, तो देश की 881 जनजातियों के आदिवासी समुदाय को 2026–27 की जनगणना में अलग धर्म कॉलम क्यों नहीं दिया जा सकता?

उन्होंने कहा कि जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम के बिना आदिवासियों की गणना अधूरी मानी जाएगी। साथ ही, देश के सभी आदिवासी समुदाय से आग्रह किया कि वे जनगणना के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूक रहें और अपनी पहचान सुनिश्चित करें।

Read More.. लॉकडाउन हत्याकांड: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, अविनाश राजा बोले— न्याय जिंदा है

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement