Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी, आगे की कार्रवाई जारी
रेडमा बारालोटा में 45 वर्षीय विनोद राम घर की छत पर टहलते समय संतुलन खो बैठें और नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेडमा बारालोटा में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अपने ही घर की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, रेडमा बारालोटा निवासी विनोद राम (उम्र 45 वर्ष) गुरुवार की सुबह अपने घर की छत पर टहल रहे थे। टहलने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर सीधे छत से नीचे गिर पड़े। जमीन पर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच और कुछ देर के उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
