Bokaro News: स्टील प्लांट के सी सी एंड सी सी विभाग ने रचा नया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कोक उत्पादन हासिल
एक ही दिन में 538 ओवन पुशिंग की उपलब्धि ने सबको चौंकाया
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स (CO & CC) विभाग ने एक ही दिन में 538 ओवन पुशिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया है। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने विभाग का दौरा कर टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बैटरी संख्या 5 व 6 के मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। मुख्य महाप्रबंधक भास्कर प्रसाद ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क और गुणवत्तापूर्ण संचालन को दिया है।
बोकारो: स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स (सी ओ एंड सी सी) विभाग ने उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 538 ओवन पुशिंग कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। यह उपलब्धि छह बैटरियों के संचालन के साथ प्राप्त की गई, जिससे संयंत्र के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने सी ओ एंड सी सी विभाग का दौरा कर बैटरी संख्या 5 एवं 6 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।वर्तमान में बैटरी संख्या 5 में कोल्ड रिपेयर का कार्य चल रहा है, जबकि बैटरी संख्या 6 का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। अपने दौरे के दौरान दत्त ने सी ओ बी 5 एवं 6 के कार्यस्थल का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने सीजीएम (सीओ एंड सी सी) सम्मेलन कक्ष में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने टीम को इसी उत्साह और गति को बनाए रखते हुए निरंतर उच्च स्तर का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसी) भास्कर प्रसाद ने इस सफलता का श्रेय टीम के अथक प्रयासों, शीर्ष प्रबंधन एवं केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता को बनाए रखते हुए हासिल की गई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सीओ एंड सी सी टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
