Bokaro News: 30 मार्च को बीएसएल में वेंडर मीट का आयोजन
एंटी-लार्वल मच्छर नियंत्रण और कचरा संग्रहण अनुबंधों पर फोकस
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) 30 मार्च 2026 को सेवा अनुबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण वेंडर मीट का आयोजन कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से एंटी-लार्वल मच्छर नियंत्रण और कचरा संग्रहण व परिवहन जैसे कार्यों पर चर्चा की जाएगी। अनुभवी वेंडरों को 28 मार्च तक bsl.ccnw@sail.in पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में निविदा प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और कार्य के दायरे से जुड़े संशयों को दूर किया जाएगा।
बोकारो: स्टील प्लांट द्वारा सेवा अनुबंधों के लिए अनुभवी एवं इच्छुक वेंडरों के साथ एक वेंडर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य संभावित वेंडरों के साथ संवाद स्थापित करना तथा विभिन्न सेवाओं से संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा करना है। यह वेंडर मीट 30 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एचआर-एल एंड डी सेंटर, कॉन्फ्रेंस रूम-1, बोकारो स्टील सिटी में आयोजित की जाएगी। बैठक में एंटी-लार्वल मच्छर नियंत्रण सेवाएं तथा कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य से संबंधित सेवा अनुबंधों पर चर्चा की जाएगी।इसके साथ ही कार्य के दायरे, पात्रता मानदंड, निविदा प्रक्रिया से जुड़े प्रश्नों के समाधान एवं अधिक से अधिक वेंडरों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
इस वेंडर मीट में वही वेंडर भाग ले सकते हैं जिन्हें उपर्युक्त कार्यों में अनुभव हो। विशेष रूप से स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा कीट/वेक्टर नियंत्रण सेवाओं से जुड़े फर्मों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक वेंडरों को अपने साथ कंपनी प्रोफाइल, समान कार्यों के अनुभव प्रमाण पत्र, जीएसटी पंजीकरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, टर्नओवर प्रमाण पत्र, पी एंड एल खाता विवरण तथा अन्य प्रासंगिक दस्तावेज लेकर आना होगा।इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे 28 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक bsl.ccnw@sail.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी भागीदारी की पुष्टि करें, ताकि वे इस बैठक में शामिल होकर बोकारो स्टील प्लांट के साथ व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठा सकें।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
