Hazaribagh News: रामनवमी को लेकर पुलिस की अवैध शराब व्यापार को लेकर छापेमारी
एक साथ 54 जगह पर छापेमारी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और महुआ बरामद
हजारीबाग पुलिस ने रामनवमी पर्व को नशा मुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में 54 स्थानों पर छापेमारी कर 4425 लीटर से अधिक अवैध महुआ/जावा और 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस दौरान 10 अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री और उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
हजारीबाग: पुलिस में रामनवमी के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग पुलिस ने एक साथ 54 स्थान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ और अंग्रेजी शराब बरामद किया है। रामनवमी को लेकर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई कही जा रही है। हजारीबाग जिला प्रशासन रामनवमी को लेकर व्यापक इंतजाम कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किया गया है। तो अब अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि अंग्रेजी शराब रामनवमी के दौरान महंगी कीमत में बेचने की योजना थी। पर्व को नशा मुक्त करने के लिए या पुलिस की कार्रवाई कहीं जा रही है। सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने लोगों से अपील किया है कि अगर उन्हें कहीं यह सूचना मिलती है कि शराब की अवैध खरीदी बिक्री हो रही है इसकी सूचना गोपनीय रूप से प्रशासन को दे, प्रशासन कार्रवाई करेगी।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
