एयर इंडिया का मेगा ऑपरेशन: मिडिल ईस्ट संकट के बीच 32 उड़ानें करेंगी संचालित

दिल्ली-मुंबई रूट पर एयर इंडिया का फोकस

एयर इंडिया का मेगा ऑपरेशन: मिडिल ईस्ट संकट के बीच 32 उड़ानें करेंगी संचालित
(फोटो)

पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज (26 मार्च) को कुल 32 उड़ानें संचालित करेंगी। इनमें जेद्दाह, मस्कट और रियाद की निर्धारित सेवाओं के साथ-साथ UAE के लिए 12 गैर-निर्धारित उड़ानें भी शामिल हैं। टाटा की अगुवाई वाली ये एयरलाइंस दिल्ली, मुंबई और कोझिकोड जैसे शहरों से ये सेवाएं दे रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान भरने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर 'लेटेस्ट स्टेटस' जरूर चेक करें।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज (26 मार्च ) इस क्षेत्र से आने-जाने वाली 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। एयर इंडिया ने गुरुवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर दी जानकारी में बताया कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 26 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। दोनों एयरलाइंस जेद्दाह से आने-जाने वाली अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखेंगी, जिसमें भारत और जेद्दाह के बीच कुल 10 उड़ानें शामिल होंगी।

कंपनी ने बताया कि इनमें से एयर इंडिया दिल्ली से एक वापसी सेवा और मुंबई से दो वापसी सेवाएं संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस कोझिकोड और मंगलौर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने वाली 04 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई से सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही कोझिकोड से रियाद के लिए 02 निर्धारित उड़ानें भी संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया भी रियाद से आने-जाने वाली 04 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई से सेवाएं शामिल हैं।

एयरलाइन के मुताबिक निर्धारित सेवाओं के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली कुल 12 गैर-निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों पर निर्भर होंगी। ये उड़ानें संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद संचालित की जा रही हैं। कंपनी ने जारी बयान में बताया कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नवीनतम उड़ानों की स्थिति की जांच करें, क्योंकि ये सेवाएं परिचालन स्थितियों के अधीन हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now