आंध्र प्रदेश बस हादसे पर देश गमगीन: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, राहत राशि का एलान

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने हादसे को बताया 'अत्यंत पीड़ादायक'

आंध्र प्रदेश बस हादसे पर देश गमगीन: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, राहत राशि का एलान
(राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। गुरुवार सुबह बस और टिप्पर की टक्कर के बाद लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई थी। शीर्ष नेतृत्व ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया, “आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुखद बस दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट किया, “आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुआ दुखद बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को संबल मिलने की प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

यह भी पढ़ें दोस्ती, दुश्मनी और दफन लाश: दोस्त ही निकला जान का दुश्मन 

पोस्ट में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now