Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 

डीएसओ की समीक्षा बैठक में केंद्र संचालकों व राइस मिलरों को दिए गए निर्देश

Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
(फोटो)

मेदिनीनगर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा बैठक हुई। पलामू जिले के लिए निर्धारित 2.50 लाख क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1.63 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। शेष 87 हजार क्विंटल की खरीद के लिए 20 दिन का समय शेष है। बैठक में राइस मिलरों को धान उठाव तेज करने और नोडल पदाधिकारियों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इस बार किसानों को एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिसकी मुख्यालय स्तर से निरंतर निगरानी की जा रही है।

मेदिनीनगर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू की अध्यक्षता में मंगलवार को धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले के सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों के संचालक, राइस मिलर तथा नोडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पलामू जिले में 2 लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके  विरुद्ध अब तक 1 लाख 63 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है जबकि करीब 87 हजार क्विंटल धान की खरीद अभी शेष है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने सभी केंद्र संचालकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें और किसी भी परिस्थिति में लक्ष्य से कम धान की खरीदी न हो।धान खरीद के लिए अभी लगभग 20 दिन शेष है, जिसमें शेष लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकता है।

बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व में राइस मिलरों के चयन एवं धान उठाव में कुछ कठिनाइयां आ रही थी,लेकिन अब राइस मिलरों द्वारा धान का उठाव कार्य तेज कर दिया गया है। अब तक करीब 60 हजार क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है तथा शेष धान का उठाव भी तेजी से करने का निर्देश सभी राइस मिलरों को दिया गया है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इस बार किसानों को एकमुश्त राशि भुगतान की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।भुगतान को लेकर अब तक किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

विभाग एवं निगम मुख्यालय,रांची स्तर से भी इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है और राशि उपलब्ध होते ही किसानों के खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है साथ ही सभी प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी-सह-दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे समय-समय पर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते रहें,ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्रय केंद्रों पर किसी भी तरह की अनियमितता न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ऑनलाइन ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज धान खरीद की मात्रा के अनुरूप ही धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर भंडारित है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित 
Pakur News: आयुष विभाग का विशेष योग प्रशिक्षण अभियान
Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा
Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल