Pakur News: आयुष विभाग का विशेष योग प्रशिक्षण अभियान
40 केंद्रों पर एक साथ आयोजित हुए कार्यक्रम
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आयुष विभाग की ओर से विशेष योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के लगभग 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही नियमित योग करने के लाभ और उससे होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सुधार के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

Edited By: Anjali Sinha
