Bokaro News: तनिष्क ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, दो और शातिर गिरफ्तार

दो देशी पिस्तौल और चार जिंदा गोलियां जब्त

Bokaro News: तनिष्क ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, दो और शातिर गिरफ्तार
(फोटो)

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने 11 जनवरी को सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में हुए लूट के प्रयास का सफल उद्भेदन किया है। नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर दो अपराधियों, शुभम और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया, जिनके पास से दो देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल है और प्रशासन अपराध मुक्त बोकारो के लिए प्रतिबद्ध है।

बोकारो: जिले में घटित किसी भी प्रकार की घटनाओं में बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार  गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन  कर संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बोकारो पुलिस अधीक्षक के बोकारो में योगदान देने उपरांत अपराधियों में खौफ का माहौल छा गया है इसी क्रम में बोकारो के सेक्टर 4 थाना अंतर्गत सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में 11 जनवरी को अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया गया था बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठन कर तकनीकी सूचना के आधार पर 2 मार्च को संलिप्त दो अपराधी शुभम कुमार और पंकज कुमार को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया और इन दोनों अपराधियों के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्तौल चार जिंदा गोली एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

विदित हो कि इसी कांड में संलिप्त दो ओर अपराधी प्रिंस कुमार और शमशाद को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त बात की जानकारी प्रेस वार्ता में बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने दी है इस छापामारी दल में नगर पुलिस  उपाधीक्षक आलोक रंजन ,सेक्टर 4 थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे आखिरकार तनिक ज्वेलर्स में अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता हासिल हुई।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत