Bokaro Police News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Bokaro News: पत्रकारों ने थाना प्रभारी रवि कुमार को दी भावभीनी विदाई
Published On
By Anjali Sinha
गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार के स्थानांतरण पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक सादे समारोह में उन्हें विदाई दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने रवि कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सहयोगात्मक व्यवहार और बेहतर पुलिस-प्रेस समन्वय की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। निवर्तमान थाना प्रभारी ने भी पत्रकारों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Published On
By Samridh Desk
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो ने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी. महिला थाना प्रभारी पर अचानक कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया. आखिर उस ऑडियो में ऐसा क्या था, जिसने विभाग को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? Bokaro News: आईईएल थाना के एसआई पर बेरहमी का आरोप, किताब व्यवसायी को हाजत में डंडों से पीटा
Published On
By Anjali Sinha
गोमिया के आईईएल थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अभिषेक किशोर पर एक किताब व्यवसायी गौतम कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित के अनुसार, उधारी मांगने के दौरान हुई मामूली नोंकझोंक के बाद एसआई ने उसे हाजत में ले जाकर डंडों से पीटा और उसके दोस्त दुर्गा प्रसाद को भी घायल कर दिया। न्याय के लिए पीड़ित ने बोकारो एसपी से लिखित शिकायत कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के माराफारी थाना अंतर्गत रितुडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी दिव्या कुमारी गंभीर रूप से घायल है। घटना तब हुई जब एक गिट्टी लदे ट्रक के तेज हॉर्न से महिला असंतुलित होकर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। गौरतलब है कि इसी इलाके में लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है। Bokaro News: अवैध खनन के खिलाफ छापामारी अभियान, कई वाहन जब्त
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के पेटरवार और कथारा क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ व्यापक छापेमारी की। इस दौरान अवैध स्टोन चिप्स और बालू परिवहन में संलिप्त एक मिनी हाईवा और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। खान निरीक्षकों के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। Bokaro News: तनिष्क ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, दो और शातिर गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने 11 जनवरी को सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में हुए लूट के प्रयास का सफल उद्भेदन किया है। नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर दो अपराधियों, शुभम और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया, जिनके पास से दो देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल है और प्रशासन अपराध मुक्त बोकारो के लिए प्रतिबद्ध है। 