दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 

हादसे में सुशील सोरेन को आईं गंभीर चोटें

दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
(हादसे में घायल व्यक्ति की तस्वीर)

गोपीकांदर: बुधवार को शाम होली के दिन दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमे तीन घायल हो गए। गोपीकांदर के सीमावर्ती गांव खेरीबाड़ी के पास गोपीकांदर हटिया से लौटने के दौरान सड़क हादसे में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील सोरेन काफी घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वे हटिया से घर लौट रहे थे। इसी बीच उनके घर के समीप आमड़ापाड़ा की ओर से आ रहे बाइक से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे सुशील सोरेन का बाइक दो टुकड़ों में बंट गया। 

दुर्घटना इतना भयावह हो गई कि फिल्मों की भांति उड़ के नाले में एक व्यक्ति जा गिरा। हादसे में तीनों व्यक्ति सुशील सोरेन ग्राम खेड़ीबाड़ी, दुलाल देहरी रामबणी, सनाय आहाड़ी रामबणी के रहने वाले बताये जाते हैं, तीनों के चेहरे पर काफी गहरी चोटें आये है। जिसमें दो व्यक्ति बेहोशी की हालत मे है। साथ ही एक हल्की नशे की हालत में था। तीनों को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां उन सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद दुमका फुलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा
सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक
Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक
Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ
कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम