Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा

विधायक मनोज कुमार यादव ने सरकार से मांगा जवाब

Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
(विधायक मनोज कुमार)

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने झारखंड विधानसभा में चंदवारा प्रखंड के जोगी गांव में वर्ष 2009 से अधूरे पड़े स्टेडियम का मामला उठाया। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने स्वीकार किया कि निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है और जानकारी दी कि झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 27 फरवरी 2026 को इसका पुनरीक्षित तकनीकी प्राक्कलन विभाग को सौंप दिया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बजट की उपलब्धता के आधार पर समीक्षा के बाद जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कोडरमा: विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान चंदवारा प्रखंड अंतर्गत जोगी गांव में अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला उठाया गया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। विधायक मनोज कुमार यादव ने पूछा कि क्या यह सही है कि जोगी गांव में स्टेडियम निर्माण कार्य वर्ष 2009 में शुरू किया गया था, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इस पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने जवाब देते हुए इस तथ्य को सही बताया। विधायक ने आगे सवाल किया कि क्या झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के निदेशक द्वारा पत्रांक 31/2025-151 (नि), दिनांक 20 जनवरी 2026 के माध्यम से अर्धनिर्मित स्टेडियम के पूर्ण निर्माण के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन विभाग को भेजा गया है। 

इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि कार्यपालक निदेशक, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची की ओर से जानकारी दी गई है कि पत्रांक-151 (नि), दिनांक 20 जनवरी 2026 के तहत सतगावां, चंदवारा, मरकच्चो और डोमचांच प्रखंडों में अर्धनिर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियमों के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए पीडी एंड एक्स मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, रांची को प्रोजेक्ट डिजाइन कंसलटेंट (पीडीसी) के रूप में नियुक्त करते हुए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी किया गया है। 

उन्होंने बताया कि कार्यपालक निदेशक के पत्र के अनुसार चंदवारा प्रखंड के जोगी गांव में स्टेडियम निर्माण के लिए तकनीकी रूप से अनुमोदित प्राक्कलन विभाग को 27 फरवरी 2026 के माध्यम से समर्पित किया गया है। इस पर विधायक मनोज कुमार यादव ने सरकार से पूछा कि क्या अर्धनिर्मित स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन को स्वीकृति देने का विचार है। जिस पर जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची द्वारा समर्पित तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन की समीक्षा के बाद बजट की उपलब्धता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Xiaomi Pad 8 Launch India: लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस, कीमत 33,999 से शुरू Xiaomi Pad 8 Launch India: लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस, कीमत 33,999 से शुरू
Sahebganj News: 9 से 14 मार्च तक चलेगा आधुनिक पशुपालन तकनीक का प्रशिक्षण
चीन के 50 मीटर गहरे कुएं से 3 साल बाद कुत्ते को बचाया: लोगों का प्यार और रेस्क्यू टीम की मिसाल
Pakur News: कालाजार से बचाव को लेकर छिड़काव अभियान
Pakur News: अवैध गिट्टी लदा एक हाईवा जब्त, पुलिस की आगे की जांच जारी
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित 
Pakur News: आयुष विभाग का विशेष योग प्रशिक्षण अभियान
Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा
Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त