Koderma News : सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह

शिक्षक-छात्रों ने गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं

Koderma News : सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह
सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय, डोमचांच में होली मिलन समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षक

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड स्थित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

कोडरमा : कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत में संचालित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं बड़े उत्साह के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते नजर आए। वहीं शिक्षकगणों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विद्यालय के निदेशक सुखदेव हजाम, वरिष्ठ शिक्षक आशीष मिस्त्री, प्राचार्य रामकृष्ण मेहता, शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता, सुबोध कुमार विश्वकर्मा, रतन कुमार, अरुण कुमार तथा शिक्षिका ममता कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिवार को “हैप्पी होली, सेफ होली” की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया।

निदेशक सुखदेव हजाम ने अपने संबोधन में कहा कि होली एक प्राचीन और लोकप्रिय हिंदू त्योहार है, जिसे रंगों और वसंत के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जो भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार द्वारा हिरण्यकश्यप पर विजय की स्मृति से जुड़ा है।

वरिष्ठ शिक्षक आशीष मिस्त्री ने कहा कि यह पर्व धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधनों को तोड़कर भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और प्रेम के रंगों में सराबोर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें झारखंड बजट 2026–27: केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और विकास का घोषणापत्र

प्राचार्य रामकृष्ण मेहता ने कहा कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व आपसी मतभेदों को मिटाकर एकता का संदेश देता है। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार ने पुआ-पकवान का आनंद लिया। संगीत की धुन पर छात्र-छात्राएं नाचते-झूमते नजर आए। ढोलक की थाप पर आशीष मिस्त्री ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Koderma News : रोटरी क्लब का भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव