फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ऋतुराज ने दिए निर्देश

उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में हुई बैठक

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ऋतुराज ने दिए निर्देश

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित सर्वजन दवा सेवन अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक 62.89 प्रतिशत लोगों को दवा सेवन कराए जाने की जानकारी दी गई तथा शेष लक्ष्य को 25 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कोडरमा :  फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान (10 फरवरी से 25 फरवरी 2026) की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक वर्चुअल माध्यम (गूगल मीट) से संपन्न हुई, जिसमें सिविल सर्जन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 फरवरी 2026 तक जारी एमडीए कवरेज आंकड़ों के अनुसार जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 7,43,024 में से 62.89 प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराया जा चुका है।

जिला भीबीडी पदाधिकारी ने जानकारी दी कि शेष 37 प्रतिशत लक्षित आबादी को 25 फरवरी 2026 तक दवा सेवन सुनिश्चित कराने का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संभावित प्रतिकूल प्रभाव के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी है। त्वरित कार्रवाई हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया।

Read More.. Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा
चतरा में बड़ा कदम: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा बनाएगा 25 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र
Ramgarh News: चितरपुर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Ramgarh News: डीएवी रजरप्पा का शानदार रिजल्ट: 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, आलोक बने टॉपर
Sahebganj News: 5 खिलाड़ी बोकारो में दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग
उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: 28 आरोपितों की जमानत पर कोर्ट सख्त, मांगी केस डायरी
Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Advertisement