Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

“संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत है”: शाहनवाज हुसैन

Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
समारोह में अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर किया गया स्वागत

कोडरमा में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता और बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थापक शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संगठन ही पत्रकारों की असली ताकत है।

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सेक्रेट हार्ट स्कूल सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम ने की, जबकि संचालन सचिव अनिल सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक शाहनवाज हुसैन उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने तथा यूनियन के सभी सदस्यों के बीमा की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्थापक शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश संगठन हर परिस्थिति में अपने सभी सदस्यों के साथ खड़ा है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Read More.. Koderma News: हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा को लेकर लगा कैंप 

बैठक में आगामी 1 मई को पतरातू में होने वाली बीएसपीएस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पर भी चर्चा हुई।

Read More.. Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

मौके पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजीव समीर, कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा के अलावा प्रेम भारती, चन्द्रशेखर जोशी, रामकृष्ण मेहता, रवि छाबड़ा, राम कुमार, राजेन्द्र बर्णवाल, सत्येंद्र सिंह, सुधीर पांडेय, रंजन सिंह, जयकांत मोदी सहित कई पत्रकार सदस्य मौजूद थे।

Read More.. Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जगदीश सलूजा ने किया।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement