Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
फंदे से लटकी मिली चांदनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा चांदनी कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घरवाले शादी की खरीदारी के लिए बाजार गए थे। मृतका की माँ ने इसे हत्या करार देते हुए गांव के ही एक युवक के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो गांव में मंगलवार की शाम एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मृतक छात्रा की पहचान 16 वर्षीय चांदनी कुमारी पिता बैद्यनाथ राणा के रूप में की गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के समय घर के अन्य परिजन उनके रिश्ते में होने वाले एक शादी समारोह को लेकर खरीदारी करने हेतु बाजार गए हुए थे।

प्रेम प्रसंग का है मामला, हत्या का आरोप
इधर घटना के पश्चात चांदनी की माँ मंजू देवी ने बताया कि चांदनी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर घटना से एक दिन पूर्व उक्त लड़के के परिजन इनके घर आए और लड़की को डांट फटकार लगाने लगे। वहीं लड़की से भविष्य में उनके बेटे से कभी भी कू संपर्क ना रखने की बात कही। वहीं गांव लोगों ने इन्हें बताया कि मंगलवार को जब ये लोग बाजार गके हुए थे, इसी बीच उक्त लड़के के परिजन इसके घर आए और चांदनी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आवेदन मिलने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
