Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

कर्तव्यनिष्ठा और सादगी की मिसाल: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विदाई समारोह में छलकीं आंखें

Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
(सुनील कुमार फाइल फोटो)

साहिबगंज के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में सहायक अभियंता सुनील कुमार दत्त 39 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। बोरियो और राजमहल प्रखंड में उनके योगदान और अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

साहिबगंज: पेयजल व स्वच्छता विभाग के बोरियो एवं राजमहल प्रखंड के अवर प्रमंडल सहायक अभियंता सुनील कुमार दत्त के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि संयुक्त बिहार में सुनील कुमार की नियुक्ति 1987 में बतौर पेयजल व स्वच्छता विभाग में कनीय अभियंता के रूप में हुई थी। इस प्रकार उन्होंने लगभग 39 वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्यालय को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कीं।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि सुनील दत्त ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया, बल्कि अपने सरल एवं सहयोगी स्वभाव से सभी के बीच विशेष स्थान बनाया।    

उन्होंने कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके कार्यालय सहयोगियों ने अपने संबोधन में उनके कर्तव्यनिष्ठ आचरण, विनम्र व्यवहार एवं कार्यालयीन कार्यों के प्रति उनकी गंभीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यालय को ऐसे ही समर्पित कर्मियों की आवश्यकता होती है। सभी ने उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस निष्ठा, लगन एवं उत्साह के साथ उन्होंने अपने सेवाकाल को पूर्ण किया है, उसी सकारात्मकता के साथ वे अपने आगामी जीवन में भी परिवार के बीच सुख-शांति एवं आनंद के साथ समय व्यतीत करें तथा स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जिएँ।

उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार ने सदैव अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए कार्यालय की गरिमा को बनाए रखा। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान न केवल कार्यालयीय कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न किया, बल्कि अपने सरल स्वभाव एवं कार्यनिष्ठा से सभी का स्नेह एवं सम्मान भी अर्जित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News: प्रेम प्रसंग में खूनी रंजिश? युवती के सामने ही युवक पर चापड़ से वार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now