Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
पार्टी के प्रति समर्पित भाव से करें कार्य": धर्मेंद्र कुमार का कार्यकर्ताओं को मंत्र
साहिबगंज ग्रामीण मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महामंत्री ओम प्रकाश पांडे, यशवंत पासवान, सुनीता देवी, निशा देवी, अमरनाथ चौधरी, जयकांत वर्मा, मनोज सिंह, अरविंद यादव, मिथलेश कुमार, रामभजन यादव, शिनारायण, अभय पासवान, अभिनंदन कुमार, ज्योतिष, राजू, चंद्र केतु, मिथुन कुमार, अभिषेक कुमार, मंटू कुमार, मुरारी कुमार, विनोद कुमार, बलदेव कुमार, प्रीतम कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
