हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
झारखंड की हर गली में रहमान डकैत घूम रहा: प्रतुल शाह देव
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची में प्रेस वार्ता कर झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आंकड़ों के जरिए दावा किया कि 2020 से अब तक राज्य में 2.80 लाख संज्ञेय अपराध हुए हैं। प्रतुल ने सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने और खुफिया तंत्र के फेल होने का आरोप लगाया है।
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरे तरीके से चौपट हो गई है। प्रतुल ने कहा स्थिति ऐसी हो गई है जैसे हर गली में रहमान डकैत घूम रहा है और लोग पूरे तरीके से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रतुल ने बताया कि जनवरी, 2020 से जनवरी, 2026 तक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और झारखंड पुलिस के वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक बलात्कार की 10113 घटनाएं, किडनैपिंग की 11000 से ज्यादा घटनाएं, चोरी की 60000 से ज्यादा वारदातें, 9213 हत्याएं और कुल 2 लाख 80 हजार संज्ञेय अपराध हो चुके हैं। 2020 से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

प्रतुल ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात है की पुलिस का अपराधियों को सजा दिलाने का भी रिकॉर्ड बहुत फिसड्डी रहा है। बलात्कार के आरोपियों को सजा दिलाने का भी झारखंड पुलिस का प्रतिशत संतोषजनक नहीं है। जब तक आरोपियों को सजा नहीं दिलाई जाएगी,वारदातें ऐसी ही बढ़ती जाएंगी। प्रतुल ने कहा कि प्रति लाख आंकड़ों में अपराध की बात करें तो तो भी झारखंड की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। प्रतुल ने पुलिस प्रशासन से कहा कि वह शीघ्र लोगों का विश्वास जीते,अपराधियों को सजा दिलाएं और अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करें।वरना ऐसी घटनाएं होती रहें। झारखंड पुलिस ने नई गाड़ियां तो खरीद ली। लेकिन जब तक वो नए जज्बे से अपराध के खिलाफ अभियान नहीं चलाएंगे, स्थिति में सुधार नहीं होगा।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
