मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल (फ़ोटो)

अंतिम संस्कार के दौरान मृत युवक के ताबूत के पास दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Viral news: एक मृत युवक की अंतिम विदाई के समय उसकी दो कथित प्रेमिकाएं आमने-सामने आ गईं और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब शुरू हुई जब एक महिला ताबूत (coffin) के पास खड़ी होकर मृत युवक को भावुक शब्दों में अलविदा कह रही थी। उसी समय वहां मौजूद दूसरी महिला को शक हुआ और उसने उससे सवाल किया कि वह कौन है। बातचीत के दौरान दोनों को पता चला कि वे दोनों ही उस मृत व्यक्ति के साथ रिश्ते में थीं। इसी खुलासे के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

https://www.instagram.com/reel/DW36G5EFOmY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

बताया जा रहा है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं ताबूत के ऊपर ही भिड़ गईं और अंतिम संस्कार का माहौल पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया। इस दौरान ताबूत का ढक्कन भी हिल गया और फूलों की सजावट इधर-उधर फैल गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया, ताकि स्थिति और ज्यादा बिगड़ न जाए।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस झगड़े में किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की कोई खबर सामने नहीं आई है। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement