Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
शाम 5 से रात 9 बजे तक चलता है जलपरी शो
साहिबगंज के पोखरिया स्थित टाऊन हॉल के पीछे लगे डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी का शो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रशियन युवती द्वारा प्रस्तुत इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
साहिबगंज: पोखरिया स्थित टाऊन हॉल के पीछे डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी का शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में रशियन युवती द्वारा विशेष जलपरी का शो दिखाया जा रहा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। मेला प्रबंधक रंजीत कुमार साह ने बताया कि इस वर्ष का डिज़्नीलैंड मेला पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और मनोरंजक होगा।
मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। जलपरी का शो मेले का मुख्य आकर्षण है, जिसमें जलपरी की तरह सजे कलाकार विशेष अंदाज में प्रस्तुति दे रहीं हैं।

इसके अलावा, मेले में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। जलपरी के शो का समय शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है, और प्रवेश शुल्क मात्र 60 रुपए है, ताकि सभी लोग मेले का आनंद ले सकें।
