Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच

कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से संवाद, सुविधाओं की ली जानकारी

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच

दुमका जिले के मसलिया में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HPV वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अस्पताल, स्कूल, FCI गोदाम व प्रखंड कार्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मसलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम केंद्र में आयोजित एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह वैक्सीन 14 से अधिक एवं 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियों को अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जा रहा है। उपायुक्त ने वैक्सीन लेने वाली बच्चियों से बातचीत कर उन्हें इसके लाभों के बारे में जानकारी दी।

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच

इसके पश्चात उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए दवाओं की उपलब्धता का रैंडम जांच किया तथा मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट, एक्स-रे रूम, ओटी, इमरजेंसी एवं पैथोलॉजी वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पैथोलॉजी जांच के दौरान उन्होंने किडनी फंक्शन टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, ग्लूकोज सहित अन्य जांच से संबंधित सैंपलों की जानकारी ली तथा मरीजों को फोन कर सेवाओं की पुष्टि भी की।

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच

यह भी पढ़ें विदाई का पहला हिस्सा शुरू: मोहम्मद सालाह ने 435 मैचों के शानदार सफर पर पूर्णविराम लगाने का मन बनाया

उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इसके उपरांत उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मसलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर भोजन, आवास, बेड एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। स्मार्ट क्लास के उपयोग पर छात्राओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। उपायुक्त ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षकों को इस विषय में जानकारी उपलब्ध कराने तथा 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें एयर इंडिया समूह का बड़ा मिशन: पश्चिम एशिया के लिए आज संचालित होंगी 26 विशेष उड़ानें

उन्होंने कंप्यूटर लैब, साइंस लैब एवं किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके पश्चात उपायुक्त ने एफसीआई गोदाम, मसलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने रैंडम रूप से चावल की गुणवत्ता की जांच की तथा गोदाम प्रभारी से राशन उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। गोदाम में बारिश का पानी चुने की समस्या पाए जाने पर उसे अविलंब दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही सीसीटीवी कक्ष एवं स्टॉक रजिस्टर की जांच के दौरान अद्यतन अभिलेख नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद छोड़ दाल लूटने की होड़

इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मसलिया का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। मसलिया जाने के क्रम में उपायुक्त ने जामा प्रखंड के छैलापाथर पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया, जहां कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं पाए गए।

इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों के वेतन को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया। समीपस्थ प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर उन्होंने बच्चों से बातचीत की एवं मध्याह्न भोजन, पुस्तकों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही शौचालय मरम्मत एवं भवन सुधार के निर्देश दिए।इसी क्रम में उन्होंने नावाडीह ग्राम स्थित आदिवासी कला संस्कृति भवन का निरीक्षण किया, जहां पुस्तकालय संचालित पाया गया। उपायुक्त ने इसकी सराहना करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। गांव के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चापानलों की स्थिति की समीक्षा की एवं खराब चापानलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही महिलाओं से बातचीत कर मंईया योजना एवं पीडीएस के तहत राशन वितरण की जानकारी ली, जिस पर संतोषजनक स्थिति पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी मसलिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी
गर्मी के सीजन में डॉलर लहर का धमाका: अब 'डेली एसेंशियल' में मिलेगा मनोरंजन का डोज
खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का चेहरा बिगाड़ा, नाक का हिस्सा तक नहीं बचा
Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now