पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
सम्मान समारोह में उपायुक्त ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
पाकुड़ जिले की झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में “महिला हितैषी पंचायत” श्रेणी में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार ने पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
पाकुड़: जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि झिकरहाटी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में “महिला हितैषी पंचायत” श्रेणी में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, प्रतिनिधियों एवं सक्रिय नागरिकों को सम्मानित किया।

उपायुक्त ने पदाधिकारियों, पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, स्वयं सहायता समूह (JSLPS) के सदस्यों, सक्रिय महिलाओं एवं सभी स्थानीय नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता एक नई शुरुआत है और अब हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि इस उपलब्धि को और आगे बढ़ाते हुए जिले के अन्य पंचायतों को भी मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जाए। सामूहिक प्रयास से निश्चित रूप से पूरे जिले में सुदृढ़, समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
