Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी

खनन विभाग की सुस्ती से फल-फूल रहा माफिया तंत्र, सड़कों की स्थिति हुई बदतर

Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी
(फोटो)

साहिबगंज और राजमहल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोडिंग का खेल बेरोकटोक जारी है। गंगा किनारे जेसीबी मशीनों से हो रही खुदाई और ईंट भट्टों पर अवैध आपूर्ति ने पर्यावरण के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। प्रशासन की निष्क्रियता पर अब स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।

साहिबगंज: प्रखंड मुख्यालय सहित राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले के चानन घाट, मदनशाही, सकरीगली व अन्य विभिन्न हिस्सों में अवैद्य मिट्टी खनन का धंधा तेजी से चल रहा है। यहां गंगा नदी के किनारे जेसीबी मशीनों का उपयोग कर मिट्टी का अवैद्य खनन किया जा रहा है। वहीं राजमहल प्रखंड के सुखसेना घाट, घाट जमुनी टपुआ सहित अन्य क्षेत्रों में भी अवैद्य खनन का मामला सामने आया है, जहां सड़कों पर मिट्टी लदी ट्रालियां सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं।

खनन विभाग की अनदेखी के कारण यह धंधा बेरोकटोक जारी है। उधवा प्रखंड में भी अवैद्य मिट्टी खनन का मामला प्रकाश में आया है, जहां प्रशासन की अनदेखी के कारण खननकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। कथित अवैध खनन के बाद भारी मात्रा में मिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों का परिवहन लगातार जारी है। प्रशासन की पूर्व कार्रवाई के बावजूद यह सिलसिला बेरोकटोक चल रहा है।

राजस्व का नुकसान

सूत्रों के अनुसार, ट्रैक्टर व ट्रकों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैद्य मिट्टी ढुलाई की जा रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। साक्षरता मोड़, मदनशाही, पश्चिमी फाटक और महादेवगंज मार्ग से दिन-रात ओवरलोड ट्रक और ट्रालियां गुजरते देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात होते ही ऐसे वाहनों का आवागमन और भी तेजी से शुरू हो जाता है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मिट्टी कटाई पर प्रशासन मौन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण मिट्टी माफियाओं का धंधा बेरोकटोक जारी है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ही मिट्टी माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। वे बिना किसी अनुमति के मिट्टी कटाई कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर तो मिट्टी कटाई के बाद गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो बच्चों और जानवरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद छोड़ दाल लूटने की होड़

कड़ी कार्रवाई की मांग

अवैद्य मिट्टी खनन के खिलाफ कई जगहों पर ग्रामीणों ने विरोध किया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। कार्रवाई के दावों के बावजूद प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ओवरलोड ट्रालियां और ट्रकों के कारण सड़कें तेजी से जर्जर हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से कड़ी और ठोस कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें Ameesha Patel का बॉलीवुड पर निशाना, कास्टिंग को लेकर छेड़ी नई बहस

प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान

उल्लेखनीय है कि ईंट भट्टों पर अवैध मिट्टी की आपूर्ति की जाती है। जिले भर में हजारों अवैध ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा है, जिनसे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। इन ईंट भट्टों में ईंट पकाने के लिए प्लास्टिक और अन्य कचरे का भी उपयोग किया जाता है, जिससे जहरीला धुआं निकलता है और आस-पास के गांवों में हवा प्रदूषित हो रही है। माफिया किसानों की जमीन लीज पर लेकर दिन-रात जेसीबी से मिट्टी निकालते हैं और इसे ईंट भट्टों तक पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now