Giridih News: 551 कलशों के साथ शुरू हुआ हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ
अयोध्या और मिथिला के विद्वानों का आगमन
जमुआ के तारा मंडल टोला में नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत 551 कलशों की भव्य यात्रा के साथ हुई। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में अयोध्या की प्रगति पाण्डेय और मिथिला के राम जी महाराज द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के तारा मंडल टोला नव निर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा में 551 महिलाओं ने पवित्र कलशों को अपने माथे पर धारण कर कतार बद्ध हो कर यज्ञ मंडप से नगर भ्रमण पर निकलीं। तारा के सभी मुख्य मार्गों से गुजर कर पौते या नदी के उत्तरवाहिनी तट पर पहुंची। वहां यज्ञाचार्य एवं अन्य आचार्यों ने समस्त देवी देवताओं का आवाहन करते हुए। वैदिक मंत्रों से उपचारित जल को कलशों में भरवाया। उसके बाद जल कलशों को लेकर के महिलाएं कतार बद्ध हो कर यज्ञ मंडप तक पहुंची। यज्ञ मंडपों में कलशों को विधि विधान से रखवाया गया।

यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा इसका आचार्य नंदलाल शास्त्री, मुख्य पुजारी नन कुमंडल अध्यक्ष, टीप न मंडल सचिव भगीरथ मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल, पुनीचंद मंडल, गणेश महतो, सुनील मंडल ठाकुरी मंडल सदस्य बनाया गया मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य मनोज पांडा, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो जिप सदस्य प्रभा वर्मा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश सिंह, पूर्व मुखिया के प्रतिनिधि अजय राय, उद्घोषक विवेक राज, सुनील मंडल, कार्तिक मंडल, सहित सैकड़ों लोग लगे हुए है। संध्या को भजन आरती एवं प्रवचन होगा प्रत्येक दिन सुबह से प्रातः तक श्री रामचरित मानस का प्रयाण होगा। मुख्य कथा वाचिका प्रगति पाण्डेय (अयोध्या) एवं राम जी महाराज ( मिथिला) से रात में प्रवचन सुनाएगी
