Koderma News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल चैट से खुला मौत का राज
वेंटिलेशन तोड़कर कमरे में दाखिल हुआ भाई
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय शिपु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तब सामने आई जब सुबह उसका कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने वेंटिलेशन तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। चौंकाने वाली बात यह है कि आगामी सोमवार को शिपु की सगाई होने वाली थी। आत्महत्या का कारण मृतका के मोबाइल में मिले संदिग्ध चैट और ऑडियो बताए जा रहे हैं, जिसमें एक युवक उसे भद्दी गालियां दे रहा था और उसकी माँ को सब कुछ बताने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने इसे ब्लैकमेलिंग से जोड़कर पुलिस जांच की मांग की है।
कोडरमा: तिलैया थाना अंतर्गत तिलैया बस्ती के टीनवाटांड़ में बीती रात 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिपु कुमारी पिता प्रकाश चंद्रवंशी के रूप में की गई है। मृतका के पिता प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि हर दिन की भांति शिपु खाना खाने के पश्चात सारा काम खत्म करने के बाद रात 11 बजे वह अपने कमरे में सोने चली गई। इधर गुरुवार की सुबह जब वे शिपु को उठाने के लिए उसके कमरे के पास गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।
उन्होंने शिपु को कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद वे घर के पिछले हिस्से में गए और खिड़की से झाँककर देखा तो कमरे का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कमरे के अंदर छत से लगे फंदे में दुपट्टे के सहारे झूल रही थी। इसके पश्चात वह घर के अंदर आए और उस कमरे के वेंटिलेशन को तोड़कर अपने छोटे बेटे को अंदर प्रवेश करवाया। जिसके बाद उनके बेटे ने कमरे का दरवाजा खोला। उन्होंने पुत्री को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताते चलें कि मृतका की इसी वर्ष हजारीबाग में शादी होनी थी और सोमवार को उसकी सगाई भी होने वाली थी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
