डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के निर्देश पर जिलेभर में शुरू हुई पेयजल व्यवस्था

डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए प्याऊ केंद्र

साहिबगंज जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर पेयजल व्यवस्था शुरू की है।

साहिबगंज: जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के निर्देश पर जिले भर में व्यापक स्तर पर पेयजल व्यवस्था शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों का मकसद राहगीरों, महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाना है। 

ये प्याऊ केंद्र सभी प्रमुख चौक-चौराहे, बस स्टैंड, अस्पताल, स्टेशन, मुख्य बाजार पर खोले गए हैं जहां लोगों की आवाजाही सबसे ज्यादा रहती है। साथ ही गांवों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में भी प्याऊ केंद्र की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि काम से आने वाले लोगों को परेशानी न हो। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी प्याऊ केंद्रों पर ठंडे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां दिनभर लोगों की भीड़ रहती है।

 उल्लेखनीय है कि पिछले दो सप्ताह से जिले का तापमान 35 से 38 डिग्री के पार चल रहा है। हीट वेव के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और दूर-दराज से काम के लिए आने वाले ग्रामीणों को हो रही थी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक बिना जरूरी काम के घर से न निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, सूती कपड़े पहनें और सिर ढककर ही बाहर निकलें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अस्पताल से संपर्क करें।

 गर्मी चाहे जितनी सख्त हो, अगर प्रशासन की नीयत साफ हो तो राहत पहुंचाई जा सकती है। साहिबगंज जिला प्रशासन का ये कदम 'जनता का, जनता के लिए' वाला है। अब जरूरत है कि ये प्याऊ केंद्र सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर भी लगातार चलते रहें।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती