हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता

एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा विस्तृत मांग पत्र

हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर छात्र समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा

हजारीबाग में एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर छात्र-हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की बदहाली, हॉस्टलों के बंद होने, शिक्षकों की कमी और नामांकन प्रक्रिया में देरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

हजारीबाग: एनएसयूआई हजारीबाग जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा के नेतृत्व में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति से छात्र-हित एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्र सुविधाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कुलपति को एक मांग पत्र सौंपा गया।

एनएसयूआई की ओर से कुलपति को अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था के कारण हजारों छात्र-छात्राओं को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है, छात्रावास लंबे समय से बंद पड़े हैं, सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में शिक्षकों की भारी कमी है तथा नामांकन एवं परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इसका सीधा असर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा।

वार्ता के दौरान एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय के वर्तमान खेल निदेशक को तत्काल प्रभाव से हटाने एवं उनके कार्यकाल की वित्तीय जांच कराने की मांग की। साथ ही वर्तमान सुरक्षा एजेंसी को हटाकर एक सक्षम, भरोसेमंद एवं जवाबदेह सुरक्षा एजेंसी की नियुक्ति करने की बात कही गई, ताकि विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि नए शैक्षणिक सत्र में बॉयज़ हॉस्टल एवं एसटी/एससी गर्ल्स हॉस्टल को अविलंब खोला जाए तथा छात्र-छात्राओं को पानी, बिजली, सुरक्षा, स्वच्छता सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

एनएसयूआई ने सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में शिक्षकों की भारी कमी पर भी चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षकों के अभाव में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई विभागों में नियमित कक्षाएं तक संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा स्नातक नामांकन प्रक्रिया को जल्द शुरू करने तथा एलएलएम सत्र 2025–27 की प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की बाइक और सेंट्रिंग प्लेट के साथ कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र-हित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र-छात्राओं के हक, अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से छात्रों की आवाज उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: राष्ट्रीय शतरंज महाकुंभ का महासमापन कल, 668 खिलाड़ियों के दिमागी जंग का रविवार को होगा फैसला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन