हजारीबाग में नो-पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज, दो दिन बाद कटेगा चालान

एसपी के निर्देश पर शहरभर में चलाया गया जागरूकता अभियान

हजारीबाग में नो-पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज, दो दिन बाद कटेगा चालान
हजारीबाग में नो-पार्किंग को लेकर जागरूकता अभियान

हजारीबाग शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नो-पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया गया।

हजारीबाग : पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार शनिवार को शहर में नो-पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इंद्रपुरी चौक से लेकर मेन रोड, झंडा चौक, पानी टंकी, पैगोडा चौक, सुंदरी मार्केट, पंच मंदिर चौक, छोटी ग्वालटोली चौक, खाजा चौक, सांसद महोदय मोड़, कल्लू चौक तथा जिला मोड़ तक लोगों के बीच जागरूकता संदेश प्रसारित किया। इस दौरान आम नागरिकों, वाहन चालकों तथा व्यवसायियों को नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की गई।

साथ ही, शहर में चलने वाले टोटो एवं ऑटो चालकों को भी नो-पार्किंग जोन में वाहन प्रवेश या खड़ा करने से मना किया गया। माइक से घोषणा करते हुए बताया गया कि वर्तमान में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन दो दिनों के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि इस अभियान के संचालन के लिए जिले से पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में यातायात थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस पदाधिकारी और दस गृहरक्षक शामिल थे। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के पालन और नो-पार्किंग व्यवस्था के महत्व के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: युवा राजद की हुंकार, डोमचांच में 30 मई को होगा ऐतिहासिक 'युवा चौपाल' का आयोजन Koderma News: युवा राजद की हुंकार, डोमचांच में 30 मई को होगा ऐतिहासिक 'युवा चौपाल' का आयोजन
तीन दिन बाद झरिया कोयलांचल में लौटी पानी सप्लाई, लोगों ने ली राहत की सांस
Petrol Price: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी के बाद सियासत गरम, जानें किस राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल
Dhanbad News: भीषण गर्मी में लोगों को राहत, वार्ड-5 में युद्ध स्तर पर सुधारे जा रहे चापाकल
'12 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार?' राहुल गांधी के दावे पर मचा घमासान, जानें कितना दम
Ramgarh News: जनगणना कार्य के दौरान सहायक अध्यापक मटुकलाल महतो की लू लगने से मौत
रांची में पहली बार ICAI का भव्य दीक्षांत समारोह, नवउत्तीर्ण CAs को मिला सम्मान
हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बड़े निर्देश
Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना