Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर जपुआ गांव में छापेमारी, हजारीबाग जाने की फिराक में था आरोपी

Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
(फ़ोटो)

चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांव के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक तस्कर को करीब 3.972 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से अफीम में मिलाने वाला 2 किलो गुड़ और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है।

चतरा: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.972 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अफीम, मिलावटी पदार्थ और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम जपुआ स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क के पास बैग में अवैध अफीम लेकर बस पकड़ने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भउसाहेब (भा.पु.से.) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ गांव के समीप मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को थैला लिए खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही वह सड़क छोड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अलग-अलग प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए। जांच में दो पैकेटों में रखे काले रंग के अर्धठोस पदार्थ की पुष्टि प्रथम दृष्टया अफीम के रूप में हुई, जबकि तीसरे पैकेट में गुड़ जैसा पदार्थ मिला, जिसे आरोपी ने अफीम में मिलाकर वजन बढ़ाने वाला पदार्थ बताया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचरण दांगी उर्फ रामचन्द्र दांगी (35 वर्ष), पिता स्व. चमन दांगी, निवासी ग्राम जपुआ, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 3.972 किलोग्राम अफीम, करीब 2 किलोग्राम गुड़ जैसा पदार्थ तथा विवो कंपनी का एक स्मार्टफोन जब्त किया है। इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 55/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: ब्राउन शुगर पर प्रहार: पुलिस ने 169 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन को दबोचा

पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई की हो रही सराहना

चतरा पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक चतरा एवं छापामारी दल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से युवाओं को नशे के जाल से बचाने में मदद मिलेगी और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

नागरगोजे शुभम भउसाहेब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया

पु.नि. बिपिन कुमार, सदर अंचल चतरा

पु.अ.नि. पुरूषोत्तम अग्निहोत्री, थाना प्रभारी गिद्धौर

पु.अ.नि. अशोक कुमार पाण्डेय

गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना