Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन

प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन
BIT Mesra में STTP 2026 के उद्घाटन सत्र में मौजूद प्रतिभागी एवं विशेषज्ञ

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय STTP 2026 “रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एडवांस्ड टेक्नीक्स इन मल्टीवेरिएट एनालिसिस” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक शोध तकनीकों और डेटा विश्लेषण की जानकारी दी गई।

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP 2026) “रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एडवांस्ड टेक्नीक्स इन मल्टीवेरिएट एनालिसिस” का शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को शोध पद्धति तथा आधुनिक डेटा विश्लेषण तकनीकों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. कुमार संजय सावरनी, डॉ. सतराजीत चौधरी, डॉ. सैयद अनीस हैदर, डॉ. सुजाता प्रियंबदा दाश, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह एवं प्रांजल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में डॉ. कुमार संजय सावरनी ने वर्तमान शोध परिदृश्य में मल्टीवेरिएट डेटा एनालिसिस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सुंदर शैक्षणिक संगम है, जहाँ स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र, शोधार्थी एवं शिक्षक एक साथ शोध पद्धति तथा उन्नत विश्लेषण तकनीकों को सीखने के लिए एकत्रित हुए हैं।

उन्होंने SPSS के माध्यम से Correlation एवं Regression Analysis तथा SmartPLS के माध्यम से Structural Equation Modelling जैसे आधुनिक शोध उपकरणों की उपयोगिता पर भी विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद झारखंड में PESA कानून लागू, अब गांव-गांव तक बेहतर क्रियान्वयन की बारी: मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह

इस कार्यक्रम में रांची के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, जैसे BIT Lalpur एवं उषा मार्टिन विश्वविद्यालय सहित अनेक संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें: रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रथम तकनीकी सत्र डॉ. अरविंद हंस द्वारा “Foundations of Research Methodology” विषय पर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने शोध क्या है, शोध वातावरण, causal research, exploratory research तथा research objectives जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से समझाया।

साथ ही उन्होंने विभिन्न रोचक गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से सत्र को सहभागितापूर्ण एवं सभी प्रतिभागियों के लिए उपयोगी बनाया।

STTP 2026 का प्रथम दिवस अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ तथा आगामी सत्रों के लिए एक सशक्त आधार स्थापित किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू
Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली
Dhanbad News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़का राजद, आंदोलन की दी चेतावनी
Koderma News: युवा राजद की हुंकार, डोमचांच में 30 मई को होगा ऐतिहासिक 'युवा चौपाल' का आयोजन
तीन दिन बाद झरिया कोयलांचल में लौटी पानी सप्लाई, लोगों ने ली राहत की सांस
Petrol Price: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी के बाद सियासत गरम, जानें किस राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल
Dhanbad News: भीषण गर्मी में लोगों को राहत, वार्ड-5 में युद्ध स्तर पर सुधारे जा रहे चापाकल
'12 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार?' राहुल गांधी के दावे पर मचा घमासान, जानें कितना दम
Ramgarh News: जनगणना कार्य के दौरान सहायक अध्यापक मटुकलाल महतो की लू लगने से मौत
रांची में पहली बार ICAI का भव्य दीक्षांत समारोह, नवउत्तीर्ण CAs को मिला सम्मान
हजारीबाग को स्वच्छ बनाने निकला नगर निगम, इंटर साइंस कॉलेज क्षेत्र में चला विशेष अभियान
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन