Dhanbad News: भीषण गर्मी में लोगों को राहत, वार्ड-5 में युद्ध स्तर पर सुधारे जा रहे चापाकल

लंबे समय से खराब चापाकलों से लोग थे परेशान

Dhanbad News: भीषण गर्मी में लोगों को राहत, वार्ड-5 में युद्ध स्तर पर सुधारे जा रहे चापाकल
धनबाद वार्ड-5 में खराब चापाकलों की मरम्मत करते नगर निगम कर्मी

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-5 में भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए खराब चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पार्षद निरुपमा देवी की पहल पर नगर निगम की टीम ने चुना गोदाम, पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित कई इलाकों में खराब चापाकलों को चिन्हित कर मरम्मत अभियान शुरू किया।

धनबाद: भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-5 में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में लंबे समय से दर्जनों चापाकल खराब रहने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय पार्षद निरुपमा देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

नगर निगम की टीम ने चुना गोदाम, पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न इलाकों में खराब चापाकलों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत का काम प्रारंभ कर दिया है। पार्षद निरुपमा देवी ने कहा कि प्रचंड गर्मी में लोगों को पेयजल संकट से जूझने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड के सभी खराब चापाकलों को अगले तीन से चार दिनों के भीतर दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

चापाकलों की मरम्मत शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में राहत देखी जा रही है। लोगों ने पार्षद की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की है। स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षदों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया। वहीं वर्तमान पार्षद की कार्यशैली को जनहित में बेहतर बताते हुए लोगों ने उनका आभार जताया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न
Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट
मंडल कारा धनबाद में डालसा का हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला
BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू
Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली