रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
लालपुर थाना पुलिस हर पहलू से कर रही मामले की जांच
रांची के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहर से मौत की आशंका जताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया की गुरुवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह जहर बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
तबीयत अचानक बिगड़ने पर लव भाटिया को लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया।
व्यापारिक हलकों में शोक
परिवार का व्यापारिक विस्तार

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
