Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा

पीएम आवास की खुदाई में मिले मां-बेटी के शव

Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
खुदाई के दौरान बरामद किए गए मां-बेटी के शव

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित इच्छानगर गारामारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी पति नरेश टुडू ने अपनी पत्नी शर्मीला किस्कू और 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में दफना दिया।

पाकुड़: जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत इच्छानगर गारामारा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी और मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर शवों को दफना दिया।

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार को गांव में महिला और बच्ची के लापता होने की चर्चा फैलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना रद्दीपुर ओपी पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी Sanjay Sinha और ओपी प्रभारी Ajay Upadhyay पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला व बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने शक के आधार पर पति नरेश टुडू को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दोनों शवों को दफना दिया है।

यह भी पढ़ें: पिता के बगल में सो रहे युवक का गला रेतकर कत्ल, सुबह खून से लथपथ मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश टुडू और उसकी पत्नी शर्मीला किस्कू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि नरेश ने अपनी पत्नी शर्मीला किस्कू और 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी, दमदमा में चोरी के महज 3 घंटे बाद चोर गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी ने पास में ही जुनाश टुडू की जमीन पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास में दोनों शवों को दफना दिया।

आरोपी की बात सुनकर पुलिस और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। ओपी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।

इसके बाद अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से प्रधानमंत्री आवास के उस स्थान की खुदाई कराई, जहां दोनों शव दफनाए गए थे। खुदाई के दौरान दोनों शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां