Pakur News: गनपुरा में भव्य कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तों की उमड़ी भीड़
ब्राह्मणी नदी तट पर पूजा के बाद गनपुरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा पंचायत अंतर्गत गनपुरा गांव में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा हरि मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ब्राह्मणी नदी तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा पंचायत अंतर्गत गनपुरा गांव में गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा गांव के प्रतिष्ठित हरि मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा हरि मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गनपुरा चौक पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के साथ गनपुरा स्थित पवित्र ब्राह्मणी नदी पहुंचे, जहां विद्वान पंडित प्रभाकर मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराकर कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः गनपुरा चौक होते हुए वापस हरि मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां कलशों को स्थापित किया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
