Pakur News: गनपुरा स्कूल में बड़ी चोरी: ऑफिस से नगदी और टैबलेट लेकर फरार चोर
अज्ञात चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के मुख्य कार्यालय का ताला तोड़कर करीब 3 हजार रुपये नगद और एक टैबलेट मोबाइल लेकर फरार हो गए।
पाकुड़: जिले के पाकुड़िया प्रखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गनपुरा स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर नगदी और टैबलेट की चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
मामला पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के मुख्य कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दराज में रखे एडमिशन फीस के करीब 3 हजार रुपये नगद के साथ एक टैबलेट मोबाइल लेकर फरार हो गए।

उल्लेखनीय है कि "विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार स्कूल को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।"
विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से असुरक्षा का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। देखना होगा कि आखिर स्कूल को बार-बार निशाना बनाने वाले चोर पुलिस की पकड़ में कब तक आते हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
