पाकुड़ समाचार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Pakur News: विहिप की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, 4 से 13 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान और सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संगठन को प्रखंड और पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने की रणनीति तैयार की गई। बताया गया कि 4 से 13 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में स्थापना दिवस सहित कई संगठनात्मक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Pakur News: जुली हेंब्रम की पहल लाई रंग, सितपुर में 25 की जगह लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़िया प्रखंड के सितपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम की पहल पर विभाग ने सितपुर में 25 केवी की जगह 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। पुराने ट्रांसफार्मर से सितपुर के साथ लकड़ापहाड़ी गांव का एक टोला भी जुड़ा था, जिससे अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था। JMM Celebration: विधायक हेमलाल मुर्मू के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
Published On
By Anshika Ambasta
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू का 74वां जन्मदिन शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। Pakur News: जन समाधान दिवस, उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। भूमि विवाद, इलाज में सहायता, पेट्रोल पंप संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र और जमीन पर जबरन कब्जे समेत कई मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे। Pakur News: बाल संरक्षण को लेकर संवेदनशीलता कार्यक्रम, 80 प्रतिभागियों ने लिया सुरक्षित बचपन का संकल्प
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ के अंबाजोड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल संरक्षण को लेकर एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत, आंगनबाड़ी, SHG, विद्यालय प्रबंधन समिति, PLV और पारंपरिक धर्मगुरुओं समेत करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। Pakur News: ठहरे पानी में पनपते हैं मच्छर, पाकुड़िया स्वास्थ्य केंद्र ने लोगों को किया जागरूक
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों ने लोगों को बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के हिरणपुर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा परिसर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आम लोगों को बिजली, बीमा और अन्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों को स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के जरिए सरल एवं त्वरित तरीके से निपटाने की जानकारी दी गई। Pakur News: युवा विधिक साक्षरता माह के तहत पाकुड़ में जागरूकता शिविर, युवाओं को बताए कानूनी अधिकार
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ में युवा विधिक साक्षरता माह के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माय भारत युवा केंद्र में आयोजित शिविर में युवाओं को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के साथ निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। Pakur News: तिलभिट्टा मार्केट में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 420 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में छापेमारी कर कुल 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अफसर शेख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई की। मौके से गांजा के साथ दो कैंची और दो लोहे की कटनी भी जब्त की गई। लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित गणपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बरसात में दलदल बन गया है। लाखों रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलजमाव के कारण वाहन भी केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ में शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने और जनसंपर्क अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन विस्तार की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ में शनिवार को आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शहर में रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। 