Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाले कथित कंटेंट और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रांची, दिल्ली और कोलकाता समेत सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई कथित आपत्तिजनक कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कथित फंडिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी ने विधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी जारी है।
रांची: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को देश के सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली और कोलकाता समेत सात स्थानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक परिसर को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया है। छापेमारी का मुख्य केंद्र कोलकाता बताया जा रहा है। ईडी की यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कथित कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और सौदों के जरिए कथित फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है।मामला ‘अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड’ के उर्दू दैनिक में प्रकाशित कुछ सामग्री और अखबार में किए गए कथित निवेश से संबंधित है। ईडी ने विधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद ईडी ने कोलकाता, दिल्ली और रांची में कुल सात ठिकानों पर तलाशी शुरू की। रांची में कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय में ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल सभी ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



