Sahebganj News: बरहेट के दामिन जनता विद्यालय में बालिका सशक्तिकरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

'एक पेड़ बेटी के नाम' अभियान में पौधरोपण

Sahebganj News: बरहेट के दामिन जनता विद्यालय में बालिका सशक्तिकरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(बरहेट स्थित दामिन जनता उच्च विद्यालय में छात्राओं को पॉक्सो एक्ट व अधिकारों की जानकारी देतीं बाल संरक्षण अधिकारी।)

साहिबगंज के दामिन जनता प्लस टू उच्च विद्यालय बरहेट में जिला समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर बालिका सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को सावित्रीबाई फुले योजना, पॉक्सो एक्ट, मासिक धर्म स्वच्छता और 'एक पेड़ बेटी के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर अपने अधिकारों व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

साहिबगंज: बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार दामिन जनता प्लस टू उच्च विद्यालय, बरहेट में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय की किशोरियों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Jharkhand Govt Ad
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच एवं बाल संरक्षण, डायन प्रथा, डिजिटल साक्षरता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बालिकाओं को बताया गया कि शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, पढ़ाई जारी रखने तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव, हिंसा या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: एफएमएनआर तकनीक से जंगलों की सुरक्षा में जुटे पोखरिया गांव के ग्रामीण

बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके खिलाफ बने कानूनों की जानकारी देते हुए बालिकाओं से इस कुरीति को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और अच्छे-बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। किशोरियों को बताया गया कि किसी भी असहज या संदिग्ध परिस्थिति में चुप न रहें और भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज प्लेटफॉर्म-2 पर चलती ट्रेन के नीचे गिरा बुजुर्ग, जीआरपी जवान की सूझबूझ से बची जान

किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और इससे जुड़े भ्रम व झिझक को दूर करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। साथ ही प्रायोजन योजना, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा या संकट की स्थिति में सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध सहायता के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में किशोरियों द्वारा 'एक पेड़ बेटी के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी कराया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। किशोरियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी एवं गैर संस्थागत देखरेख से चंदा कुमारी ने किया। इस मौके पर परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन मो. इकबाल, बाल संरक्षण इकाई साहिबगंज की सामाजिक कार्यकर्ता मीना कुमारी, मंथन संस्था के अजय कुमार साह सहित विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम