साहिबगंज प्लेटफॉर्म-2 पर चलती ट्रेन के नीचे गिरा बुजुर्ग, जीआरपी जवान की सूझबूझ से बची जान
रेल प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की कोशिश नहीं करने की अपील की
साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में 65 वर्षीय बुजुर्ग यात्री रामचंद्र साह फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरे। घटना गाड़ी संख्या 53403 अप के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर हुई। मिर्जाचौकी निवासी रामचंद्र साह को पटरी पर गिरते देख ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल मोहम्मद सरफराज ने तत्काल ट्रेन के चालक को रुकने का इशारा किया।
साहिबगंज: प्लेटफॉर्म पर एक पल की चूक जान पर भारी पड़ सकती है। इसका उदाहरण साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग यात्री फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरा।
यह घटना गाड़ी संख्या 53403 अप के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर हुई। मिर्जाचौकी के निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र साह जैसे ही चलती ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़े, उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। उसी समय ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल मोहम्मद सरफराज ने स्थिति को भांपते हुए फौरन एक्शन लिया। उन्होंने ट्रेन के चालक को रुकने का इशारा किया और ट्रेन रुकवाई। इसके बाद आस-पास मौजूद यात्रियों की मदद से सरफराज ने कड़ी मशक्कत के बाद रामचंद्र साह को पटरी से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बुजुर्ग के शरीर पर चोटें आई हैं।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








