Sahibganj News: बारिश के बाद तालाब में नहाने गई 10 वर्षीय रूबी की डूबने से मौत

राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर स्थित प्राण टोला गांव में हुआ दर्दनाक हादसा

Sahibganj News: बारिश के बाद तालाब में नहाने गई 10 वर्षीय रूबी की डूबने से मौत
सांकेतिक इमेज

साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर स्थित प्राण टोला गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालिका रूबी कुमारी की मौत हो गई। शनिवार को बारिश के बाद रूबी गांव के अन्य बच्चों और परिजनों के साथ तालाब में नहाने गई थी।

साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर स्थित प्राण टोला गांव में तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बालिका की पहचान प्राण टोला गांव निवासी राज कुमार मंडल की पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है।

गहरे पानी में चली गई थी रूबी

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को बारिश के बाद रूबी गांव के अन्य बच्चों और परिजनों के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब से रूबी को बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल ले जाया गया।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Jharkhand Govt Ad
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी ने जांच के बाद रूबी को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक एस. के. तिर्की को घटनास्थल पर भेजा गया। परिजनों की सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बारिश के बाद तालाब और नदी के पास न जाने देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम