Sahibganj News: बरहरवा में किसानों की जेब पर डाका! खाद की मनमानी कीमत वसूली का आरोप, कार्रवाई की मांग

डीएपी, यूरिया समेत अन्य उर्वरकों को सरकारी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने का आरोप

Sahibganj News: बरहरवा में किसानों की जेब पर डाका! खाद की मनमानी कीमत वसूली का आरोप, कार्रवाई की मांग
बरहरवा में खाद की कथित कालाबाजारी के खिलाफ जिला कृषि पदाधिकारी को स्मरण पत्र सौंपते नव झारखंड जन एकता के प्रतिनिधि।

साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड में किसानों से खाद की कथित मनमानी कीमत वसूली और कालाबाजारी के खिलाफ नव झारखंड जन एकता संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला कृषि पदाधिकारी से मिलकर स्मरण पत्र सौंपते हुए बरहरवा क्षेत्र के सभी उर्वरक विक्रेताओं की जांच कराने की मांग की।

साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड में किसानों से खाद की मनमानी कीमत वसूली के खिलाफ आवाज बुलंद हो गई है। नव झारखंड जन एकता संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला कृषि पदाधिकारी से मिलकर इस मुद्दे पर स्मरण पत्र सौंपा। संगठन का आरोप है कि बरहरवा क्षेत्र में डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरक सरकारी निर्धारित दर से कहीं अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं। कई दुकानों में कथित कालाबाजारी भी चल रही है, जिससे किसान अतिरिक्त आर्थिक बोझ के शिकार हैं।
 संगठन के अध्यक्ष फारोग अहसान ने बताया कि इस संबंध में 27 जुलाई 2026 को ही बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई थी। लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। दुकानदारों द्वारा किसानों से अब भी ऊंची कीमत पर खाद का विक्रय किया जा रही है।

स्मरण पत्र की एक प्रति जिला कृषि पदाधिकारी को दी गई है, जबकि मूल आवेदन बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सौंपा गया है। संगठन ने मांग की है कि बरहरवा प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेताओं की तत्काल जांच कराई जाए और सरकारी दर से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हो।

Jharkhand Govt Ad
फारोग अहसान ने चेतावनी दी कि अगर किसानों के साथ हो रही लूट पर जल्द रोक नहीं लगी तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करने को मजबूर होगा। मौके पर सरफराज अहमद, अब्दुल मालिक, सहित संगठन के कई सदस्य शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पाकुड़ विधायक निसात आलम ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर खाद के कालाबाजारी के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का दिया निर्देश
ब्रह्माकुमारी संस्थान ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से की 'खुशी प्राप्त अभियान' की शुरुआत
Ranchi News: बीआईटी मेसरा और जादवपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सिम्पोजियम आयोजित
Dhanbad News: बाघमारा कॉलेज में नए भवन की सौगात, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया फोर एसीआर भवन का शिलान्यास
Deoghar News: नगर निगम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
Dhanbad News: सिजुआ-कतरास की समस्याओं पर चिराग पासवान का संज्ञान, BCCL क्षेत्रों की शिकायतें मंत्रालय तक पहुंचीं
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 'पिक्सेल स्पंदन 2026' का शुभारंभ
Giridih News: तारा पंचायत में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Deoghar News: बर्मसिया में राशन दुकान से अवैध शराब बिक्री का पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Palamu News: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू में सघन वाहन जांच, 12 स्थानों पर 550 वाहनों की चेकिंग