Giridih News: पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने गांडेय बीडीओ और आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

जनसमस्याओं को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक की बैठक जल्द

Giridih News: पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने गांडेय बीडीओ और आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
(गांडेय फॉरवर्ड ब्लॉक बैठक)

गिरिडीह के गांडेय प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से जुड़े पेंडिंग कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में अधिकारियों से मुलाकात की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित मामलों का निष्पादन नहीं हुआ तो प्रभावित ग्रामीणों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। टीम में पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मेहताब अली मिर्जा, महासचिव मनोज यादव सहित कई अन्य थे। इस संबंध में यादव ने कहा कि, पिछले एक महीने से भी अधिक समय से एसआईआर के कारण प्रखंड-अंचल से जुड़े जनता के कई कार्य पेंडिंग रहे। इसलिए अब लोगों के पेंडिंग कार्यों को शीघ्रता से निपटाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि, यह देखकर आश्चर्य होता है कि, विगत कई महीनों या यहां तक कि, कई वर्षों से भी कुछ लोग अपने कार्यों को लेकर प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनका काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास दर्जनों लोगों से जुड़े कार्यों की सूची है जो इस तरह से परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में गांडेय प्रखंड के नए अंचल अधिकारी से भी उनकी पार्टी की टीम मुलाकात कर चुकी है, और आज प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से भी मुलाकात कर जनता की परेशानी से अवगत कराया गया है।

उन्होंने ऐलान किया कि, यदि यही रवैया रहा तो शीघ्र ही बैठक कर की रणनीति बनाएंगे और पीड़ितों/ प्रभावितों को लेकर प्रखंड कार्यालय में बड़ा आंदोलन करेंगे।यादव के साथ उक्त के अलावा जितेंद्र यादव, भागीरथ पंडित, विष्णु कोल, अर्जुन कोल, बिरजू कोल, अख्तर अंसारी, रिजवान अंसारी एवं अन्य थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा