सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज

10 अगस्त को विधानसभा घेराव का पूर्ण समर्थन

सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
(जेपीएससी जेएसएससी सीबीआई जांच)

रांची के होटल गंगा रेजीडेंसी में प्रेसवार्ता कर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित घोटालों को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए 10 अगस्त को छात्रों द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव को भाजयुमो के पूर्ण समर्थन की घोषणा की।

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित होटल गंगा रेजीडेंसी में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड में JPSC एवं JSSC की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं एवं घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और झारखंडी युवाओं के अधिकार एवं रोजगार के अवसरों को बाहरी लोगों के हाथों बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है, किसी सरकार की कृपा नहीं।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि JPSC मामले में CID जांच और चेयरमैन के इस्तीफे को महज आई-वॉश और राजनीतिक स्टंट बताकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा अब इस तरह के छलावे में आने वाले नहीं हैं। युवाओं को पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।

राज ने कहा कि पिछले 15 दिनों से छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भूखे-प्यासे धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार को झारखंड के युवाओं के भविष्य की कितनी चिंता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा छात्रों के आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। आगामी 10 अगस्त को छात्रों द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव को भाजयुमो अपना पूर्ण समर्थन देगा और छात्रों के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम राहत कोष में दिए 3 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि JPSC एवं JSSC नियुक्ति में लगे तमाम आरोपों की CBI जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि CBI एक स्वतंत्र केंद्रीय जांच एजेंसी है और निष्पक्ष जांच के माध्यम से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

राज ने अभय तिवारी द्वारा कथित रूप से पैसे के बंदरबांट की बात स्वीकार किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि जांच में नीचे से ऊपर तक पैसे के लेन-देन और बंदरबांट की पुष्टि होती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों की जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड के छात्रों के भविष्य को बर्बाद करना बंद करे और युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। सरकार यदि वास्तव में पारदर्शिता और युवाओं के हित के प्रति गंभीर है, तो बिना किसी राजनीतिक दबाव के CBI जांच की अनुशंसा करे।

शशांक राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “झारखंडी युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने यदि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई, तो आने वाले समय में झारखंड के युवा लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर जवाब देंगे।” प्रेसवार्ता में भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार,प्रदेश प्रवक्ता बबन बैठा, महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
"गड्ढा एक्सप्रेसवे:" साहिबगंज की सड़कों पर गड्ढे नहीं, मुफ्त मसाज सेंटर
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन