Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
बरोरा, गोविन्दपुर और धनसार में सुरक्षा बल तैनात
सीआईएसएफ यूनिट बीसीसीएल धनबाद ने 'ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत 148 कोयला वाहनों की गहन जांच व एम-परिवहन सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की।
बाघमारा: भारत सरकार की "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के अंतर्गत धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। तरीका: प्रमुख चेक पोस्टों, रेलवे साइडिंग, कोयला डंप एवं परिवहन मार्गों पर नाकाबंदी कर कोयला-लोड वाहनों के दस्तावेजों एवं परिवहन विवरण का गहन सत्यापन किया गया।
अभियान की प्रमुख गतिविधियां (क्षेत्रवार विवरण)
एरिया-01 (बरोरा): बरौरा बस्ती-R/Store ट्रांसपोर्टिंग रूट पर विशेष जांच अभियान के दौरान 48 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें 13 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; सभी वाहन एवं दस्तावेज वैध पाए गए।
एरिया-03 (गोविंदपुर): Hired Patch, NAKCP Check Post एवं GRS के समीप 21 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 21 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-06 (धनसार): KDSK Check Post एवं Ena Check Post पर 26 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 07 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
एरिया-07 (पुटकी): F Patch Mines (T-Point), NCD Coal Dump Weigh Bridge एवं NCD Coal Dump-W/B मार्ग पर 12 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 10 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई विसंगति नहीं पाई गई।
एरिया-09 (झरिया): झरिया रोड पर 07 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 07 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
एरिया-10 (जेलगोरा): जयरामपुर क्षेत्र में 14 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 14 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
एरिया-11 (भौरा): MCP Check Post के समीप 14 वाहनों की जांच की गई; सभी वाहन एवं उनके दस्तावेज वैध पाए गए।
एरिया-12 (बसंतीमाता): क्रशर के पीछे स्थित आसपास के मार्ग पर 06 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 06 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया; कोई संदिग्ध वाहन नहीं पाया गया।
अभियान का परिणाम

भविष्य की रणनीति और जनहित में अपील

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


