Pakur News: मालपहाड़ी के सालबोनी क्रेशर में चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
मामला दर्ज कर मालपहाड़ी पुलिस कर रही आगे जांच
by: Anjali Sinha
On
पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत सालबोनी स्थित क्रेशर में चोरी का प्रयास कर रहे दो पुराने अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के सालबोनी स्थित धनंजय यादव के क्रेशर में चोरी का प्रयास करते हुए दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी क्रेशर परिसर से सामान चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.



