Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

प्रदर्शन में दर्जनों वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल

Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
(राहुल गांधी पुतला प्रदर्शन)

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।

पलामू: कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरो श्रूधघगा‌ध में जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी  ने कांग्रेस पर विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप लगाया तथा इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। 

जिला अध्यक्ष अमित  तिवारी ने  कहा कि कांग्रेस देशहित के मुद्दों पर स्पष्ट नीति अपनाने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए दोहरी राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व जनता के हितों से जुड़े विषयों पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। प्रारंभ से कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की पोशक रही है। 

नैतिक रूप से कांग्रेस पार्टी को इस पर बात करने का अधिकार नहीं है, आज पूरी कांग्रेस पार्टी लोकसभा में भ्रष्टाचार पर बहस करने से कतरा रही है और लोगों को दिगभ्रमित करने का काम कर रही है। समय के साथ जनता ने कांग्रेस को जवाब देने का काम किया है। आज कांग्रेस पार्टी बट वृक्ष से सिकुड़ते सिकुड़ते गमले की बरगद के रूप में दिखाई दे रही है। यह कांग्रेस के भ्रष्ट मानसिकता का ही परिणाम है। कांग्रेस की नियत और नीति को जनता समझ चुकी है

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने कथित दोहरे रवैये पर जनता से जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: विश्रामपुर में विहिप प्रखंड समिति का पुनर्गठन, राज कुमार मेहता बने अध्यक्ष

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुतला दहन कार्यक्रम में श्याम नारायण दुबे विजयानंद पाठक, शिवकुमार मिश्रा, अभिमन्यु तिवारी, अजय सिंह, डा० विपुल गुप्ता, ज्योति पांडे, अरविंद गुप्ता, भोला पांडे, श्वेतांग गर्ग, शुभम प्रसाद, प्रियरंजन कुमार, शशि भूषण पांडेय, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, सरवन गुप्ता, अर्जुन सिंह राकेश, तिवारी ईश्वरी प्रसाद, अजय सिंह, मनीष पांडे, बैजनाथ शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक चौबे, सूरज शुक्ला, रूद्र सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, दीपक पांडे, चंद्रकांत सिंह, प्रकाश राय, विवेक शर्मा, सरवन गुप्ता, शैलेश सिंह, लवली गुप्ता, रीना किशोर, पुष्पा देवी, आनंद सिंह, राम भक्त, आकाश कुमार, किशन मखड़िया, मनोज गोस्वामी, उमेश रजक, जितेंद्र तिवारी, सुजाता सिंह, सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
Palamu News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न 
Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त
Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला तैयारियों की उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
Pakur News: मालपहाड़ी के सालबोनी क्रेशर में चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Pakur News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस आयोजित, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं समस्याएं